Report Kalu Verma
सुभाष घाट पर बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित पन्नी के 4 कट्टे बरामद
हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 के दौरान रात्रि में घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के समय CSI संजय शर्मा एवं रात्रि सुपरवाइजर कुलदीप की टीम ने सुभाष घाट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घाटों पर बिछाने वाली प्रतिबंधित पन्नी के 4 कट्टे बरामद किए।
नगर निगम हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं प्रतिबंधित पन्नी के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व खड़खड़ी क्षेत्र के एक गोदाम से लगभग 5,000 किलो प्रतिबंधित पन्नी बरामद की गई थी, जिस पर नगर निगम हरिद्वार ने ₹1 लाख का जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग करने वालों पर नगर निगम की सख्त निगरानी जारी है।
नगर निगम ने श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग न करें और हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।
