हिमाचल प्रदेश से वांछित शातिर अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार, उत्तराखंड एसटीएफ व हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट कालू वर्मा

हिमाचल प्रदेश से वांछित शातिर अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार, उत्तराखंड एसटीएफ व हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

 

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के वांछित शातिर अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा को देहरादून के थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को ईनामी एवं बाहरी राज्यों के अपराधियों तथा सक्रिय गैंगों के सदस्यों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपनी टीमों को ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एसटीएफ लगातार उत्तराखंड तथा बाहरी राज्यों के सक्रिय अपराधियों और गैंग के सदस्यों की तलाश, सत्यापन एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है।

 

इसी अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आयुष वेदांग शर्मा पुत्र श्री विमल शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर-07, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना मंडी सदर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) को थाना पटेलनगर क्षेत्र, देहरादून से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने 09 जुलाई 2026 को वादी श्री विनय कुमार शर्मा, निवासी मंडी (हिमाचल प्रदेश) के घर में घुसकर तमंचे के बल पर वादी एवं उसके परिजनों को डराया-धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना सदर मंडी में मु०अ०सं० 179/26 के तहत धारा 131, 133 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

 

एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना सदर मंडी, हिमाचल प्रदेश में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

आयुष वेदांग शर्मा पुत्र श्री विमल शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर-07, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना मंडी सदर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश।

 

आपराधिक इतिहास

 

1. मु०अ०सं० 179/26 – धारा 131, 133 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट, थाना सदर मंडी, हिमाचल प्रदेश।

2. मु०अ०सं० 306/25 – धारा 3(5), 115(2), 333 बीएनएस, थाना सदर मंडी, हिमाचल प्रदेश।

 

उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि प्रदेश में अपराधियों और सक्रिय गैंगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।