समाजसेवी कुंवर एन.एस. नेगी ने 52वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

समाजसेवी कुंवर एन.एस. नेगी ने 52वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

रिपोर्ट: अरुण कश्यप

पिथौरागढ़। समाजसेवी कुंवर एन.एस. नेगी ने सोमवार को 52वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता और सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

नेगी ने बताया कि वर्ष 2020 से शुरू किए गए अपने जनजागरूकता अभियान के तहत वे पूरे उत्तराखंड में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अब तक वे गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में रक्तदान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनका अगला पड़ाव चंपावत और ऊधमसिंह नगर होगा। इन दोनों जिलों में रक्तदान के बाद उनकी उत्तराखंड की राज्यव्यापी रक्तदान यात्रा पूर्ण हो जाएगी।

उन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने तथा भारत सरकार के रक्तकोश (e-RaktKosh) पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। नेगी ने कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए इसे महादान की भावना से अपनाना चाहिए।