ब्लाइंड मर्डर का ब्लास्टेड खुलासा: हरिद्वार पुलिस ने हाईवे किनारे मिली अधजली लाश की गुत्थी खोली, प्रेम प्रसंग बना क़त्ल की वजह”

ब्लाइंड मर्डर का ब्लास्टेड खुलासा: हरिद्वार पुलिस ने हाईवे किनारे मिली अधजली लाश की गुत्थी खोली, प्रेम प्रसंग बना क़त्ल की वजह”  

 

रिपोर्ट दिशा शर्मा 

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने अधजली लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए एक सनसनीखेज़ ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया है। मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा निकला। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की और पहचान मिटाने के लिए शव को डीज़ल डालकर जला दिया।

 

घटना 18 अक्टूबर को सामने आई थी, जब थाना श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली में हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला। SSP हरिद्वार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीओ सिटी और थाना श्यामपुर पुलिस टीम को अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस ने करीब 300 से अधिक वाहनों के CCTV फुटेज खंगाले और ANPR कैमरे की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक (UK18CA-4788) को चिन्हित किया। जांच में उधम सिंह नगर की सीमा खातून नामक महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया।

 

पुलिस ने पूछताछ में महिला सह-आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने स्वीकार किया कि 17 अक्टूबर को सीमा अपने प्रेमी सलमान के साथ ट्रक में बैठी थी। दोनों के बीच झगड़ा होने पर सलमान ने गला दबाकर हत्या कर दी और श्यामपुर में शव को जला दिया।

 

पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां (30) निवासी काशीपुर और महिला सहयोगी (53) को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ट्रक और डीज़ल जरीकेन बरामद किए गए। SSP के निर्देशन में कार्यरत पुलिस टीम की तत्परता से यह ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा लिया गया, जिसने हरिद्वार पुलिस की जांच क्षमता और तकनीकी दक्षता को फिर साबित किया।