गन्ने से भरा ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक की मौत
रिपोर्ट:सलमान राणा!

लंढौरा।लक्सर रुड़की मार्ग पर गन्ने के भरे ट्रक ने रहा चलते युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,कस्बा लंढौरा के मोहल्ला मिरासियान निवासी 30 वर्षीय साजिद उर्फ बुद्धन पुत्र खुर्शीद मंगलवार शाम पैदल लंढौरा बस अड्डे से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के आसपास गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का पहिया युवक के सिर से होकर गुजर गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भागने लगा।

पुलिस ने वाहन का पीछा करने पर आरोपी पुलिस को देखकर चालक शिकारपुर पुलिया के पास ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की अचानक मौत होने से परिवार में शौक की लहर दौड़ गई। चौकी प्रभारी महिपाल सैनी का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ,
