नई दिल्ली में आदिवासी कश्यप निषाद समाज की राष्ट्रीय बैठक राजनीतिक भागीदारी, आरक्षण और रोजगार पर गहन मंथन।

नई दिल्ली में आदिवासी कश्यप निषाद समाज की राष्ट्रीय बैठक

राजनीतिक भागीदारी, आरक्षण और रोजगार पर गहन मंथन।

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति द्वारा कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय राजनीतिक प्रकोष्ठ समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक नेतृत्वकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद, सांसद डॉ. विनोद बिंद, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद, पूर्व सांसद अजय निषाद, राजाराम कश्यप, बाबा मार्तंड मांझी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कश्यप, गुरुचरण कश्यप, पूर्व महापौर दिल्ली डॉ. अवतार सिंह, पूर्व विधायक रंजीत कश्यप, पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश विनय, पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम, मदन कहार, महेश केवट, युवा राष्ट्रीय महामंत्री मनीष मांझी सहित कई राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज की।बैठक में आदिवासी कश्यप–निषाद समाज की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं, वंशानुगत मछुआरा वर्ग के पारंपरिक रोजगार संरक्षण, राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने तथा संगठनात्मक मजबूती पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिभागियों ने कहा कि समाज के शिक्षा, रोजगार, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत और सशक्त प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में सहमति बनी कि ऐसे संवाद समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत पहचान प्रदान करेंगे, जिससे आने वाले समय में समुदाय की भागीदारी राजनीति और प्रशासन में और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।