एक्शन मोड में वीसी सोनिका  अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई,  तीन सील

एक्शन मोड में वीसी सोनिका 

अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, 

तीन सील

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

हरिद्वार। इन दिनों हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका एक्शन मोड में नजर आ रही है, उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे हैं कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे,

उनके निर्देशों का पालन करते हुए प्राधिकरण टीम ने आज हरिद्वार व रुड़की क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए तीन जगह सीलिंग की कार्रवाई कर दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

पहली कार्रवाई श्रवणनाथ नगर, हरिद्वार स्थित होटल बबुआ हाईनेस पर की गई, जहां प्रबंधक द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण टीम ने निरीक्षण के बाद तुरंत सील कर दिया। दूसरी कार्रवाई रुड़की में विपक्षी विनय शाद के निर्माण स्थल पर की गई, जिसे शाखा कार्यालय रुड़की की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सील किया।

तीसरी कार्रवाई जगजीतपुर क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर से आगे एच ई सी कॉलेज मार्ग पर स्थित विवादित निर्माण पर की गई, जहां विपक्षी संदीप व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण स्टाफ ने विधिवत् सील कर दिया।