एनयूजे (आई) उत्तराखंड की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर 

एनयूजे (आई) उत्तराखंड की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

____________________

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

 

हरिद्वार।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड (एनयूजे-आई) की कार्यकारिणी बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय ने वरिष्ठ पत्रकार ललितेन्द्र नाथ, नरेश दीवान शैली, प्रशान्त शर्मा एवं के.के. पालीवाल उर्फ बिट्टू पालीवाल को संगठन की सदस्यता दिलाई। नवागत सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए वरिष्ठ पत्रकारों ने संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।