हल्द्वानी में STF की बड़ी कार्रवाई, 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट कालू वर्मा देश जनहित

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नशीले इंजेक्शनों की बरामदगी की है। संयुक्त टीम ने थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

 

STF के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अदनान कुरैशी (23 वर्ष), पुत्र अयूब कुरैशी, निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने, वार्ड नंबर-25, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

 

95 बुप्रेनॉरफिन और 95 एविल इंजेक्शन बरामद

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 95 बुप्रेनॉरफिन (Buprenorphine) इंजेक्शन और 95 एविल (Avil) इंजेक्शन बरामद किए। इस प्रकार कुल 190 इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

 

STF के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रदेश में नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने इनपुट विकसित कर बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

 

सप्लाई नेटवर्क की जुटाई जा रही जानकारी

 

STF द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति के स्रोत और इनके वितरण से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की जा सके। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

संयुक्त टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

 

STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट: निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद।

 

कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस: निरीक्षक दिनेश फर्त्याल, उपनिरीक्षक जगबीर सिंह और आरक्षी सुनील कुमार।

 

STF ने आमजन से की अपील

 

STF उत्तराखंड ने युवाओं को नशे से बचाने और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। विभाग ने लोगों से ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

स्रोत: STF उत्तराखंड की प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 12 अक्टूबर 2026।