रिपोर्ट कालू वर्मा देश जनहित
हरिद्वार। महाराष्ट्र के थाना आनचोले में दर्ज NDPS मामले में वांछित 24 वर्षीय अभियुक्त फैजान को उत्तराखण्ड STF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के गंगनहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के थाना आनचोले में दर्ज क्राइम नंबर 421/2026, धारा 8/21/29(c) NDPS Act के मामले में 268 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इस मामले में पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर, हरिद्वार निवासी फैजान पुत्र फुरकान वांछित चल रहा था।
महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए उत्तराखण्ड STF से समन्वय किया गया। इसके बाद STF द्वारा अभियुक्त की गतिविधियों और संभावित ठिकानों के संबंध में तकनीकी सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त की लोकेशन गंगनहर क्षेत्र में चिन्हित होने के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
फैजान पुत्र फुरकान, उम्र 24 वर्ष
निवासी पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर, हरिद्वार
मूल निवासी ग्राम चांदपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
STF टीम:
निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र नौटियाल एवं कांस्टेबल प्रदीप।
कार्रवाई में महाराष्ट्र की एंटी नारकोटिक्स टीम भी शामिल रही।
