नए साल पर तीन घरो मे पसरा मातम, दो सड़क हादसों में तीन की मौत,
डॉ नीरज शर्मा रणखंडी
लक्सर। बृहस्पतिवार क़ो देश मे नव वर्ष 2026 का स्वागत खुशियों और उल्लास के साथ के साथ किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर लक्सर क्षेत्र में दो अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे लक्सर क्षेत्र में मातम पसर गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के सेठपुर निवासी धूम सिंह पुत्र गेंदाराम को लक्सर कुआं खेड़ा मार्ग पर राजकीय डिग्री कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धूम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी दर्दनाक घटना लक्सर–रुड़की रोड स्थित डोसनी ओवर ब्रिज यहां नई स्कूटी पर सवार दो युवक रुड़की की ओर से लक्सर आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन की तेज रोशनी के कारण अचानक स्कूटी पुल की रेलिंग से टकरा गई। जिससे दोनों युवक करीब 50 फीट नीचे गिर गए।राहगीरों ने तुरंत घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों का नाम शिवम सैनी पुत्र प्रेमचंद सैनी निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान मिंटू पुत्र महेंद्र निवासी अकबरपुर ऊद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक स्वरूप मल्टीलिटि हॉस्पिटल लक्सर में काम करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्सर कोतवाली लोकपाल परमार ने बताया:
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं। घटना के बाद तीनों के परिवार में नए साल की खुशियों पर मातम पसर गया है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही लक्सर तहसील क्षेत्र में मातम पर कर गया है। नए वर्ष पर तीन युवकों की मौत ने परिवार वालों को झकझोर कर रख दिया है।
