सहसपुर में कश्यप समाज का कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,  पुतला दहन

सहसपुर में कश्यप समाज का कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 

पुतला दहन

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

O

देहरादून ।सहसपुर में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जिस तरह से कांग्रेस पार्टी राजनीति रोटियां सेक रही हैं उसके खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।इसी क्रम में सहसपुर में कश्यप समाज ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

यह प्रदर्शन वरिष्ठ कश्यप समाज के नेता नीरज कश्यप के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान नीरज कश्यप ने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की मौत को कांग्रेस तमाशा बना रही है और उसकी गरिमा के साथ खिलवाड़ कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, जिसे कश्यप समाज किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगा।

इस दौरान कश्यप समाज के नेता सुभाष कश्यप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस ने इस तरह की राजनीति बंद नहीं की तो कश्यप समाज का विरोध और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून के कई क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ इसी तरह के पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान कश्यप समाज के लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।

विरोध प्रदर्शन में सुभाष कश्यप

दीपक कश्यप ,संदीप कश्यप ,हरिमोहन कश्यप ,मुकुल कश्यप,सोनू कश्यप ,ऋतिक कश्यप ,शुभम कश्यप ,नीतीश कश्यप , लक्ष्मण कश्यप, मोहित कश्यप,अखिलेश कश्यप आदि दर्जनों कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे ।