डायवर्जन न होने से बढ़ रहे हादसे, NHAI पर लापरवाही का आरोप।

रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में रसियाबढ़ पुल के पास लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान उचित डायवर्जन और चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक मार्ग परिवर्तन का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षित डायवर्जन, संकेत बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर रोक लग सके।
