रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
हरिद्वार। आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।कोतवाली नगर पुलिस ने चौकी नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
पुलिस के अनुसार यात्रा सीजन के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेले-फड़ और अवैध ढांचों को हटाने की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कई स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और संबंधित लोगों को दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि यात्रा सीजन से पहले प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है, ताकि हर की पैड़ी क्षेत्र को व्यवस्थित, साफ और सुरक्षित बनाया जा सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
