देहरादून जाम पर फूटा गुस्सा: सामाजिक न्याय पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी।

रिपोर्ट दिशा शर्मा जनहित इंडिया

देहरादून जाम पर फूटा गुस्सा: सामाजिक न्याय पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी।

 

देहरादून। राजधानी की सड़कों पर रोज़ाना लगने वाले जाम, अवैध अतिक्रमण और लचर यातायात व्यवस्था को लेकर अब सियासी तेवर तेज हो गए हैं। सामाजिक न्याय पार्टी (जनादेश) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर तीखा हमला बोला है।पुनीत कश्यप ने कहा कि देहरादून की सड़कों पर जाम अब आम समस्या नहीं, बल्कि “जनजीवन पर सीधा हमला” बन चुका है। हालात यह हैं कि वीकेंड पर शहर पूरी तरह जाम में जकड़ जाता है, जिससे आम जनता को घंटों सड़कों पर जूझना पड़ता है।उन्होंने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह विफल रही है, जबकि अवैध अतिक्रमण और अनियोजित पार्किंग जाम की सबसे बड़ी वजह बन चुके हैं। पुनीत कश्यप ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस और समयबद्ध योजना नहीं बनाई गई, तो पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, “सरकार को अब सिर्फ बैठकों से नहीं, जमीन पर काम करके दिखाना होगा। यदि अभी ये हाल है तो चार धाम यात्रा के दौरान क्या हाल होगा, उन्होंने स्पष्ट किया कि

देहरादून को जाम से मुक्त करना ही हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है।”