Report Kalu Verma janhit India
थाना बहादराबाद हरिद्वार
दिनांक- 16.04.26
बहादराबाद पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक- 15.04.26 को चेतक 30 कर्म.गण द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति पतराम हवेली होटल में होटल कर्मचारियों के साथ व आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर हो हल्ला कर रहा है, सूचना पर मुझ उ0नि0 मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुचा जहाँ पर अभियुक्त अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान उम्र-32 वर्ष निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार आने जाने वालो लोगो को अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज व हो हल्ला कर आमदा फौजदारी हो रहा है, उपरोक्त व्यक्ति को हम पुलिस कर्म.गणों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया तो उपरोक्त व्यक्ति हम पुलिस कर्म0 गणों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुये हो- हल्ला करने लगा व आक्रोशित होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुये आमदा फौजदारी होने लगा, शांति कानून व्यवस्था भंग होता देख अभियुक्त को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया, बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अमित चौहान पुत्र ईश्वरपाल चौहान निवासी- ग्राम जसाला थाना कांदला जिला शामली उ0प्र0 हाल-डेन्सों चौक थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र-32 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 शमशेर अली कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
2- कानि. चन्दन सिंह कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
3- कानि. शाह आलम कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार
