बिना कोचिंग के आन्या भारद्वाज ने रचा इतिहास पिता साधारण शिक्षक हाई स्कूल परीक्षा में प्राप्त किए 98.8% अंक।

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

बिना कोचिंग के आन्या भारद्वाज ने रचा इतिहास

पिता साधारण शिक्षक

हाई स्कूल परीक्षा में प्राप्त किए 98.8% अंक।

हरिद्वार।जगजीतपुर स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की छात्रा आन्या भारद्वाज ने कक्षा 10 की परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। खास बात यह है कि आन्या ने बिना किसी कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया है। आन्या के पिता संदीप भारद्वाज गुरुकुल नारसन में विज्ञान के अध्यापक हैं, जिन्होंने बेटी का मार्गदर्शन किया। आन्या की इस सफलता से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।