रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
*संतों को दिया गया सर्वोच्च सम्मान, धामी और अमित शाह ने किया नमन*
हरिद्वार में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान संत समाज को विशेष सम्मान देते हुए उन्हें मंच के समीप अलग एवं ऊँचे स्थान पर विराजमान कराया गया। इस पवित्र स्थल पर स्वामी कैलाशानंद, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी सहित कई प्रमुख संत विराजमान रहे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संतों के पास पहुंचे और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मंच के समीप जाकर संतों को प्रणाम किया। संतों को सर्वोच्च स्थान देने की इस परंपरा ने कार्यक्रम की गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक गरिमामय बना दिया।
