रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने यूपीएससी में पाई 216वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर।
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम अत्मलपुर बोंगला निवासी होनहार युवा तुषार चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 216वीं रैंक प्राप्त कर जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
तुषार चौहान अनुज चौहान के सुपुत्र तथा सतपाल ठेकेदार के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोग उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बता रहे हैं।
तुषार चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य, लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
तुषार चौहान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि तुषार की यह सफलता पूरे बहादराबाद क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और वे प्रशासनिक सेवा में रहकर देश और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
ग्राम अत्मलपुर बोंगला सहित बहादराबाद क्षेत्र के लोगों ने तुषार चौहान की इस उपलब्धि पर उनके परिवार को भी बधाई दी और आशा जताई कि वे आगे भी अपने कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
