रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
कम पढ़े लिखे थे मोहसिन और गुलसान पर मोटरसाइकिल चोरी में थे माहिर,
ज्वालापुर पुलिस की तत्परता से,
हरिद्वार।ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को इमलीखेड़ा निवासी शुभम कुमार ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल को ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से चोरी कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश में लगातार चेकिंग अभियान चलाया।सोमवार 9 मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ज्वालापुर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।पुलिस की सख्त पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 8 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें नहर पटरी किनारे खंडहर में छुपाकर रखते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसिन पुत्र जान आलम और गुल्सान पुत्र बलीन, निवासी ग्राम गाडोवाली थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है जबकि गुल्सान ई-रिक्शा मैकेनिक है। दोनों कम पढ़े-लिखे हैं लेकिन वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर बताए जा रहे हैं।बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के पटेलनगर, डोईवाला, नेहरू कॉलोनी और राजपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
