*घरेलू गैस सिलेंडर से कर रहे हैं व्यापार तो हो जाए सावधान*
*घरेलू गैस के 5 सिलेंडर हुए जब्त**पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई*
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के निकट होटल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) जब्त किए, जिनमें 1 इंडेन और 4 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं।जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सख्त निर्देश दिए हैं कि घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जनपद में गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए 41 गैस एजेंसियों पर 41 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।
