रिपोर्ट लक्ष्मण कश्यप श्यामपुर जनहित इंडिया
श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार
श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मकड़ा गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस गैंग के पांच उपद्रवी सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कांगड़ी और श्यामपुर के युवकों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे उग्र रूप लेता जा रहा था।
इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने गैंग के अहम सदस्य वंश चौधरी पुत्र स्वर्गीय अनिल चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
