रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशों के क्रम में आज नगर निगम टीम द्वारा भीमगोडा बैरियर एवं हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सफाई नायक कुलदीप सिंह, अतुल एवं कुलदीप सहित नगर निगम की अतिक्रमण टीम मौजूद रही। अभियान में हरिद्वार पुलिस का भी सहयोग रहा।
नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई तथा आमजन से भी सहयोग की अपील की गई।
