रिपोर्ट कालू वर्मा जनहित इंडिया

कोतवाली बहादराबाद

जनपद हरिद्वार

दिनांक- 11.05.26

 

बहादराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 हजार का इनामी वांछित को किया गिरफ्तार।

 

नाबालिग से दुराचार के अभियोग में चल रहा था फरार

गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल कर रहा था अभियुक्त

 

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार’’ के अन्तर्गत श्रीमान SSP हरिद्वार महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के निर्देशन मे श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के द्वारा वांछित/ईनामी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । श्रीमान जी के आदेश पर गठित टीम द्वारा कडी कार्यवाही कर जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद श्री अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक-11.05.26 को अभियुक्त अजीम पुत्र मुस्तकीम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार ,सम्बंधित मु0अ0स0 61/26 धारा 65(1),115(2),137(2),351(2) बीएनएस व 3(क)/4(2) पोक्सो अधिनिमय में पतंजली अण्डरपास शान्तरशाह से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अपने गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, अभियुक्त श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के द्वारा 5000/- रूपये का ईनाम जारी किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अजीम पुत्र मुस्तकीम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 उमेश कुमार कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

2- उ0नि0 ज्योति नेगी कोतवाली बहादराबाद

3- कानि0 596 अंकित कुमार, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

4- कानि0 607 नितुल यादव, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार

5- हो0गा0 प्रदीप कुमार