रिपोर्ट Arun Kashyap
जेईई एडवांस में सान्वी अग्रवाल ने लहराया परचम, हरिद्वार का बढ़ाया मान।
हरिद्वार। कनखल निवासी सान्वी अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2026 में 6432वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर जनपद हरिद्वार का नाम रोशन किया है। सान्वी, श्री रवि अग्रवाल की पुत्री हैं।
सान्वी की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों, मित्रों और रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
परिजनों ने बताया कि सान्वी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
