*अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त शातिर अभियुक्त को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार*      *एन०डी०पी०एस एक्ट में पूर्व में भी जा चुका है जेल*

रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया

 कोतवाली बहादराबाद*

*जनपद हरिद्वार*

*दिनांक- 20.03.2026*

 

*अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त शातिर अभियुक्त को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*एन०डी०पी०एस एक्ट में पूर्व में भी जा चुका है जेल*

 

*माननीय मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’’* के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु *SSP हरिद्वार* द्वारा माद्क पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जनपद हरिद्वार में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद श्री विजय सिंह* के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक- 19-03-2026 को दौराने चैकिंग नहर पटरी गुजरों के डेरे के पास बहादराबाद से अभियुक्त *रमाकांत पुत्र राजकुमार निवासी फतेहगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश* को *18.98 ग्राम (बाजारी कीमत लगभग पांच लाख सत्तर हजार रुपये)*अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रमाकांत के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर मु०अ०सं० 63/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार आज मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

01.रमाकांत पुत्र राजकुमार निवासी फतेहगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवास पावन धाम कॉलोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार

 

*आपराधिक इतिहास*

1. मु०अ०सं० 82/2025 धारा 8/21 NDPS ACT कनखल

 

*बरामदा माल*

01. अवैध स्मैक 18.98 ग्राम (बाजारी कीमत लगभग पांच लाख सत्तर हजार रुपये)

 

*पुलिस टीम*

01. व०उप०नि० नितिन विष्ट

02. कानि० विकास थापा

03. कानि० वीरेन्द्र।