रिपोर्ट अरुण कश्यप जनहित इंडिया
इंडियन ऑयल ने लक्सर सीएचसी में क्षय रोगियों को बांटी पोषण किट
लक्सर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर, पानीपत रिफाइनरी विवेक शर्मा ने कहा कि इंडियन ऑयल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जनपद हरिद्वार के 650 टीबी मरीजों को पोषण सहायता हेतु गोद लिया गया है।
सीएचसी लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नलिन असवाल ने कहा कि पोषण किट से मरीजों को टीबी से लड़ने में मदद मिलेगी। एसटीएस टीबी कार्यक्रम लक्सर के अभिषेक कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल की पहल से अन्य कॉर्पोरेट संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। कार्यक्रम में कनिका शर्मा, अवनीश कुमार, आशीष शर्मा आदि ने सहयोग किया।
