अपनी मांगो को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री धरने पर 

रिपोर्ट रजनीश सैनी जनहित इंडिया

अपनी मांगो को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री धरने पर

लक्सर विकासखंड परिसर में आज तीसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने उनके साथ दोगला व्यवहार किया है और वे सरकार के इस रवैये से काफी असंतुष्ट हैं।कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर संबंधित मंत्री को एक ज्ञापन सौंपना चाहती थीं,लेकिन सरकार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके साथ ही,उनका आरोप है कि सरकार उन पर विभाग द्वारा कामकाज करने का दबाव बना रही है और चेतावनी दी जा रही है कि यदि काम सुचारू रूप से नहीं किया गया, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें केवल ₹9000 मिलते हैं,जिसके बदले में उनसे अत्यधिक कार्य कराया जाता है। इसके अलावा,इस राशि में से भी ₹300 काट दिए जाते हैं,जिसे वे पूरी तरह अनुचित मानती हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार उनका मानदेय नहीं बढ़ाती है,तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने ऐलान किया कि हम 2027 के चुनाव में अपने घर से किसी को भी वोट डालने मतदान बूथ तक नहीं जाने देंगे। धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।