भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए फरिश्ता बने राघवेंद्र और प्रियंका,  मीठे शरबत से बुझाई हजारों यात्रियों की प्यास जनहित मीडिया ग्रुप के प्रतिनिधि भी है राघवेंद्र 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए फरिश्ता बने राघवेंद्र और प्रियंका,

मीठे शरबत से बुझाई हजारों यात्रियों की प्यास

जनहित मीडिया ग्रुप के प्रतिनिधि भी है राघवेंद्र

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार इन दिनों भीषण गर्मी और भारी यातायात दबाव से जूझ रही है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के भीतर वाहनों की आवाजाही सीमित कर कई वाहनों को बाहरी क्षेत्रों में रोक दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल चलकर हरकी पैड़ी और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचना पड़ रहा है।

तपती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की हालत काफी खराब हो रही थी। कई यात्री प्यास और थकान से परेशान नजर आए। ऐसे समय में युवा उद्योगपति राघवेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ऋषिकुल क्षेत्र के पास मीठे शरबत का निःशुल्क सेवा शिविर शुरू किया।शरबत वितरण की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचने लगे और देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं। गर्मी से बेहाल यात्रियों ने शरबत पीकर राहत महसूस की और इस नेक पहल की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में इस प्रकार की सेवा न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि लोगों को मानवीय संवेदनाओं का भी एहसास कराती है।राघवेंद्र और प्रियंका द्वारा की गई यह पहल सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। श्रद्धालुओं ने दोनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्ची मानव सेवा वही है, जो जरूरत के समय बिना किसी स्वार्थ के लोगों के काम आए। उनकी इस सेवा भावना की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।