रिपोर्ट कालू वर्मा
कोतवाली नगर
जनपद हरिद्वार
दिनांक 25-06- 2026
कोतवाली नगर पुलिस की कालनेमि ढोंगी बाबाओ पर लगातार कार्यवाही 05 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कालनेमि (ढोंगी बाबा) जो धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी कर एंव धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी कर छदम् भेष धारियों जो महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते है ऐसे ढोंगी बाबाओ के विरूद्व कठोर कार्यवाही* करने हेतु निर्देश न के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार, श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय, कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 25-06-26 को कोतवाली नगर क्षेत्र में साधु-संतो के भेष में घूम रहे 05 ढोंगी बाबाओं को अन्तर्गत धारा-172(2) BNSS में गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार कालनेमि ढोंगी बाबा
1. सुनील पुत्र मुनीर निवासी शाहजहांपुर मार्ग बढैमय पूरवा बेहय हरदोई उत्तर प्रदेष उम्र-47 वर्ष
2. जोगेन्द्र पुत्र नहेस निवासी फत्तेपुर वसेन हंस बटौली थाना वेरीगंज हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र- 25 वर्ष
3. पारसनाथ पुत्र सोहन निवासी बरहना खेडा पो0 बरहना खेडा थान भधौली हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र-45 वर्ष
4 मनोज पुत्र गुल्लु निवासी जनकपुर थाना देहात कोतवाली हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र-36 वर्ष
5. पूरनमल पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम हसनाडी थाना नोखा जिला रोहताथ विहार उम्र50 वर्ष
