Report Kalu Verma
रातों-रात नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में लघु व्यापारियों का फूटा गुस्सा
हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में नगर निगम द्वारा देर रात लगभग 12 बजे चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में लघु व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि बिना पर्याप्त सूचना के उनकी दुकानों और सामान को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।
लघु व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि गरीब व्यापारियों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई करनी थी तो चालान किया जा सकता था या सामान जब्त किया जा सकता था, लेकिन सामान तोड़ना उचित नहीं था।
इस दौरान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता (मो. 9149139051) के नेतृत्व में लघु व्यापारियों ने अपनी बात रखी।
उपस्थित लघु व्यापारी: नरेश कुमार, शिव कुमार ठाकुर, सतपाल सैनी, गौरव मित्तल, अजीत प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अजीत, अजय, मनोज, अमित, गुड्डू, हरद्वारी एवं विपिन।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले उचित सूचना दी जाए और गरीब व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाए।
