रिपोर्ट कालू वर्मा
कोतवाली नगर
जनपद हरिद्वार
दिनांक 27/06/2026
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 04 महिलाओ को किया अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार
आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओ के मध्य हुआ था विवाद
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया हैं। आदेश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय हरिद्वार एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक नगर हरिद्वार महोदय की पर्यवेक्षण में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 26/27-06-26 चौकी प्रभारी मायापुर मय हमराहीयान के चौकी मायापुर से शिवमूर्ति चौक की तरफ चैकिंग होटल ढाबे धर्मशाला व सुरक्षा व्यवस्था /यातायात व्यवस्था में मामूर थे तो देखा कि शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर रेलवे गेट के सामने दो पक्ष आपस में गाली गलौच करते हुये लडाई झगडा व मारपीट में उतारु थे पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो पक्ष महिलाऐ हें व यह महिलाये आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर दोनो पक्षो की महिलायें एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट में उतारु थी । शान्ति भंग/संज्ञेय अपराध की घटना कारित ना हो उक्त दोनों पक्षो की महिलाओं को हमराही म0 अ0उ0नि0 हेमलता पाण्डेय म0कानि 435 मुन्नी राणा म0होगा प्रीति की सहायता से उक्त दोनो पक्षो को अन्तर्गत धारा-126/135/170 BNS के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक/ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पार्टी प्रथम-1
1- कल्पना पत्नी अशोक निवासी हाल ज्योति का मकान नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम ऊजा पानीपत हरियाणा उम्र- 28 वर्ष,
2-अमनदीप कौर पुत्री अवतार सिंह निवासी ज्योति का मकान नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी मनीमाझरा थाना मनीमाझरा चण्डीगढ आयु- 26 वर्ष
पार्टी द्वितिय- 1- मुन्नी पत्नी स्व० अमरपाल निवासी ग्राम कोटसराय थाना नगल जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश आयु- 55 वर्ष ।
2- पूजा पत्नी अरविन्द कश्यप निवासी हाल झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार मूल निवासी सराय रोयला थाना सराय रोयला दिल्ली उम्र 26 वर्ष ।
पुलिस टीम
1-व0उ0नि0 श्री गोपाल दत्त भट्ट
2-उ0नि0 ऋषिकॉन्त पतवाल
3- म0 अ0उ0नि0 हेमलता पाण्डेय
4-म0कानि 435 मुन्नी राणा
5-म0होगा प्रीति
6- कानि0598 नापु सचिन
