Report Arun Kashyap
कार्य में लापरवाही पर निगम कर्मचारी को नोटिस, वाहन चालकों को दिए सख्त निर्देश।
हरिद्वार।नगर निगम हरिद्वार ने घाट क्षेत्र में अपशिष्ट संग्रहण के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को निर्धारित मानकों के अनुसार ढककर नहीं ले जाने के मामले में संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम के अनुसार बाद में पता चला कि कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण वह अपेक्षित सतर्कता नहीं बरत सका, फिर भी स्वच्छता मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मुख्य सफाई निरीक्षक एवं कार्यशाला प्रभारी अर्जुन सिंह ने नगर निगम तथा अनुबंधित एजेंसियों के सभी वाहन चालकों की कार्यशाला आयोजित कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 की जानकारी दी। सभी चालकों को निर्देश दिए गए कि अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहन पूरी तरह ढककर ही संचालित किए जाएं, ताकि कूड़ा बिखरने से रोका जा सके। निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
