देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी के सुभाष घाट पर गूंजा सुंदरकांड पाठ

रिपोर्ट कालू वर्मा

देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी के सुभाष घाट पर गूंजा सुंदरकांड पाठ

 

हरिद्वार। हरकी पैड़ी स्थित सुभाष घाट के सिद्ध हनुमान मंदिर में सुभाष घाट व्यापार मंडल के तत्वावधान में देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में व्यापारी, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान श्रीहनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और सभी के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

 

सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की उन्नति, समाज में भाईचारे तथा जनकल्याण की भावना से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर धीरज अरोड़ा, वेद प्रकाश बत्रा, सतेंद्र वर्मा, नरेश वेदी, रामगोपाल बंसल, रामकिशोर अग्रवाल, पंकज (लाली) अरोड़ा, सुमित शर्मा, आशीष शर्मा, राजू मल्होत्रा, सोनल गर्ग, पंकज वशिष्ठ, सरदार हर्षवर्धन, सतीश कुमार (काका), प्रिया वधावन, प्रिंस वधावन, चिराग वधावन, ऋषभ वधावन, नितिन कुमार (नीटू), आशु, देवराज खुराना, सुनील कुमार वधावन, विशाल ठाकुर, विवांशु, गोपाल कृष्ण गुलाटी, आनंद विरमानी, आदेश मारवाड़ी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।