एसटीएफ की कुमाऊँ यूनिट द्वारा आबकारी टीम तथा कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के साथ संयुक्त कार्रवाई में अवैध केमिकल से भरे करीब 108 ड्रमों का बड़ा जखीरा बरामद।

रिपोर्ट कालू वर्मा

कार्यालय स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड, देहरादून

दिनांक: 09 जुलाई 2026

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर अवैध केमिकल सप्लायरों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

एसटीएफ की कुमाऊँ यूनिट द्वारा आबकारी टीम तथा कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के साथ संयुक्त कार्रवाई में अवैध केमिकल से भरे करीब 108 ड्रमों का बड़ा जखीरा बरामद।

एसटीएफ ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र से एथेनॉल, ग्लूकोज एवं सॉर्बिटॉल सहित करीब 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल बरामद किए।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड ने दिनांक 09 जुलाई 2026 को कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के लालपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान लालपुर स्थित एक गोदाम से 108 भरे हुए ड्रम तथा 78 खाली ड्रम बरामद किए गए। भरे हुए ड्रमों में करीब 9,050 लीटर एथेनॉल, 2,600 लीटर ग्लूकोज तथा 4,000 लीटर सॉर्बिटॉल मिला।

जांच में सामने आया कि उक्त गोदाम राजकुमार खुराना पुत्र हरबंश खुराना, निवासी किच्छा द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर सभी रासायनिक पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गोदाम को सील कर दिया गया है।

एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिले तो तत्काल एसटीएफ को मोबाइल नंबर 9412029536 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

बरामदगी

एथेनॉल से भरे 200 लीटर क्षमता के ड्रम – 40

ग्लूकोज से भरे 200 लीटर क्षमता के ड्रम – 13

सॉर्बिटॉल से भरे 200 लीटर क्षमता के ड्रम – 20

एथेनॉल से भरे 30 लीटर क्षमता के ड्रम – 35

खाली 200 लीटर क्षमता के ड्रम – 78

टुल्लू पम्प – 01

प्लास्टिक पाइप – 05 बंडल

गेज – 01

फ्लास्क – 01

1 लीटर मापक यंत्र – 01

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम

निरीक्षक विकास चौधरी

उप निरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी

उप निरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल

हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह बिष्ट

हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी

हेड कांस्टेबल किशोर कुमार

कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार

किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)

कोतवाली किच्छा टीम

उप निरीक्षक बसन्त कुमार

कांस्टेबल त्रिलोक सिंह

आबकारी टीम

निरीक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं स्टाफ।