“ऑपरेशन कालनेमि” में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खानपुर क्षेत्र में दो संदिग्ध कथित बाबा हिरासत में

रिपोर्ट दिशा शर्मा 

 

 

“ऑपरेशन कालनेमि” में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खानपुर क्षेत्र में दो संदिग्ध कथित बाबा हिरासत में

 

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने ढोंगी बाबाओं और संदिग्ध घुमंतू व्यक्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में चल रही इस विशेष कार्रवाई के क्रम में थाना खानपुर पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली।

 

थाना प्रभारी खानपुर द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज किया गया, जिसके तहत लालपुर गांव में घूम रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम ने 24 नवंबर को हिरासत में लिया। दोनों के पास संत-साधु जैसी वेशभूषा थी, लेकिन पहचान संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

 

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान अर्जुन पुत्र कलमीनाथ (32) तथा गुलाब नाथ पुत्र छोटू नाथ (37), निवासी घिस्सुपुरा पदार्था उर्फ धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस इनके सत्यापन व पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही है।