जल्दी से जल्दी खाली फ्लैट बेचने के वीसी प्राधिकरण के सख्त निर्देश
इंद्रालोक और गंगा व्यू आवासीय योजना में अब भी खाली पड़े हैं दर्जनों फ्लैट।
रिपोर्ट: अरुण कश्यप!

हरिद्वार।हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की उपाध्यक्ष सोनिका ने सोमवार को इंद्रालोक फेज–1 और गंगा व्यू आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं में मौजूद सभी रिक्त संपत्तियों को जल्द से जल्द आवंटित या विक्रय किया जाए, जिससे प्राधिकरण की राजस्व वृद्धि के साथ-साथ योजनाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।इंद्रालोक फेज–1 में निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने खाली पड़े फ्लैटों की स्थिति, रख–रखाव और मौजूदा अवसंरचना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि रिक्त फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया को तेज किया जाए और आवश्यकतानुसार प्रचार–प्रसार बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक आवेदक योजनाओं से जुड़ सकें।इसके बाद वे रुड़की स्थित गंगा व्यू आवासीय योजना पहुँची, जहाँ उन्होंने रिक्त प्लॉटों का निरीक्षण किया। और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खाली प्लॉटों का विस्तृत विवरण तैयार कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत शीघ्र विक्रय की व्यवस्था की जाए।

उनकी इस पहल से दोनों योजनाओं में गति आने की उम्मीद है तथा प्राधिकरण की लंबी अवधि से लंबित संपत्तियों के निस्तारण का रास्ता भी साफ होगा।
