हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट: कालू वर्मा

हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और एक-दूसरे से मारपीट पर आमादा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शांति व्यवस्था भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी सातों व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को समय से माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के निर्देशन में की गई।