जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित।

 

 

जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित।

 

रिपोर्ट अरुण कश्यप

 

हरिद्वार। जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा ग्राम बहादुरपुर जट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य सोनवीर पाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। साथ ही युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य सोनवीर पाल ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम हैं।शिविर के दौरान समाजसेवी अलका वर्मा, बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, जितेंद्र एडवोकेट, सचिन आर्य, आयुष तोमर, सतीश शास्त्री, प्रशांत चौधरी, नवीन पाल, अभिषेक अरोड़ा और रजनीश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।