हरिद्वार: नशा तस्करों पर नगर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट कालू वर्मा

हरिद्वार: नशा तस्करों पर नगर पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु कश्यप निवासी खड़खड़ी, निर्मल निवासी 6 नंबर टंकी मायापुर तथा घनश्याम निवासी भीमगौड़ा शामिल हैं। इनके पास से क्रमशः 22 टेट्रा पैक, 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब तथा 20 टेट्रा पैक देशी शराब व 19 पव्वे अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) बरामद किए गए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल पवनीश कवि, राहुल धानिक, सचिन पाण्डेय, अर्जुन, हेमंत एवं सतेन्द्र भण्डारी शामिल रहे।