रिपोर्ट कालू वर्मा
हरिद्वार: कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वारंटी गिरफ्तार
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में फरार वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों (03 पुरुष एवं 01 महिला) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय में पेशी से लगातार फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं। 11 एवं 12 जुलाई 2026 को संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सभी चारों वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी
1. जॉनी पुत्र रामचन्द्र, निवासी झुग्गी-झोपड़ी, पेट्रोल पंप के सामने, कोतवाली हरिद्वार, उम्र 49 वर्ष।
संबंधित वाद: वाद संख्या 55/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
2. मनोज पुत्र किशन लाल, निवासी ललतारौ पुल, गुरुद्वारे के पास, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष।
संबंधित वाद: वाद संख्या 27/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
3. संध्या तोमर उर्फ पार्वती पत्नी चन्द्रपाल, निवासी रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार।
संबंधित वाद: वाद संख्या 115/2023, मुकदमा अपराध संख्या 1042/17, धारा 406 एवं 504 भादवि।
4. जॉनी पुत्र गंगाराम, निवासी जोगिया मंडी, ठोकर नंबर-10, झुग्गी-झोपड़ी, रोडीबेलवाला, कोतवाली नगर हरिद्वार।
संबंधित वाद: एसटी संख्या 154/2020, धारा 147, 149, 201, 302 एवं 307 भादवि।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नवीन नेगी, उपनिरीक्षक हाकम सिंह, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल पवनीश कवि, राहुल धानिक, सौरभ नौटियाल, विरेंद्र तथा महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा शामिल रहे।
कोतवाली नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
