रिपोर्ट कालू वर्मा
हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी ने लौटाई मुस्कान, सिपाही बसंत पांडे बने जनसेवा की मिसाल
हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस के भीमगोड़ा बैरियर पर तैनात सिपाही बसंत पांडे ने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की भी सच्ची प्रहरी है।
पलवल (हरियाणा) निवासी दीक्षांत का कीमती iPhone भीमगोड़ा क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। मोबाइल खोने के बाद वे बेहद परेशान थे। सूचना मिलते ही सिपाही बसंत पांडे ने मामले को गंभीरता से लिया और लगातार प्रयास व खोजबीन के बाद गुम हुआ iPhone बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दिया।
अपना खोया हुआ iPhone वापस पाकर दीक्षांत के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने हरिद्वार पुलिस एवं विशेष रूप से सिपाही बसंत पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी ईमानदारी और संवेदनशीलता ही पुलिस की असली पहचान है।
सिपाही बसंत पांडे ने यह साबित कर दिया कि वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का भी प्रतीक है। ऐसे कर्मठ और ईमानदार पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं और हरिद्वार पुलिस का गौरव भी।
🇮🇳 सैल्यूट हरिद्वार पुलिस!
👏 सैल्यूट सिपाही बसंत पांडे जी!
