हरेला पर्व पर कैलाश रिवर बेड मिनरल्स एलएलपी ने निभाया पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज, लगाए 300 फलदार पौधे।

हरेला पर्व पर कैलाश रिवर बेड मिनरल्स एलएलपी ने निभाया पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज,

लगाए 300 फलदार पौधे।

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप

——————————–

हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर कैलाश रिवर बेड मिनरल्स (LLP), हरिद्वार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कंपनी ने अपने विभिन्न संस्थानों एवं कार्यस्थलों पर लगभग 300 फलदार पौधे लगाए। यह अभियान मजाहिदपुर सतिवाला, तेलपुर और भोगपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि कट्टा भगत ने बताया कि हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश देने वाला पर्व है। इसी भावना के साथ कंपनी ने फलदार पौधों का रोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कंपनी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी। वृक्षारोपण अभियान में कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।