कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास बस 70 मीटर खाई में गिरी, SDRF की 5 टीमें राहत कार्य में रवाना

कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास बस 70 मीटर खाई में गिरी, SDRF की 5 टीमें राहत कार्य में रवाना

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

 

टिहरी गढ़वाल।नरेन्द्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में 30–35 यात्रियों के सवार होने की संभावना जताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष सक्रिय हुआ। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी और वाहिनी मुख्यालय से कुल 05 रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं। टीमें घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटेंगी।

प्रशासन द्वारा राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाने की पुष्टि की गई है।