अवैध कॉलोनियों पर गरजा
प्राधिकरण का बुल्डोजर ,
जमालपुर, कांगड़ी, इक्कड़ में हुई बड़ी कार्रवाई।
रिपोर्ट: अरुण कश्यप;

हरिद्वार।हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित की जा रही कई अनधिकृत कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण और विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर की, क्योंकि लगातार निर्देशों के बावजूद कॉलोनी संचालक निर्माण कार्य रोकने को तैयार नहीं थे।भानू प्रताप स्कूल के पास राजा गार्डन क्षेत्र में श्री सूरज सैनी द्वारा विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इसी प्रकार ग्राम इक्कड़ में रामा एन्क्लेव से आगे मुअज्जम की कॉलोनी भी ध्वस्त की गई,

ग्राम खंजनपुर में शमीम द्वारा 15–16 बीघा क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोज़र चलाया गया। शेरपुर, तहसील रुड़की में शनि मंदिर के पीछे कमल किशोर द्वारा विकसित लगभग 9–10 बीघा की कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया।
श्यामपुर कांगड़ी में बृजमोहन राणा द्वारा किए जा रहे अवैध कॉलोनी विकास को भी प्राधिकरण टीम ने मौके पर ध्वस्त किया।
वीसी प्राधिकरण सोनिका ने बताया कि सभी संचालकों को कई बार निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन न होने के कारण यह कार्रवाई अनिवार्य हुई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियमविरुद्ध किसी भी कॉलोनी विकास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
