हरिद्वार को स्वच्छ व क्लीन मॉडल जनपद बनाने के लिए तीसरे दिन भी चला सफाई अभियान।

हरिद्वार को स्वच्छ व क्लीन मॉडल जनपद बनाने के लिए तीसरे दिन भी चला सफाई अभियान।

रिपोर्ट– अरुण कश्यप

जनहित इंडिया

हरिद्वार।मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे व्यापक सफाई अभियान का आज तीसरा दिन रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की सघन निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद शहरी क्षेत्रों से लेकर गांवों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग तक सफाई कार्य तेज़ी से जारी है।एनएचएआई रुड़की के अतुल शर्मा ने बताया कि दुधाधारी फ्लाईओवर (ऋषिकेश साइड), गुरुकुल नारसन, बहादराबाद बाईपास और कोर कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारी खानपुर राजेंद्र जोशी ने पुरकाजी बॉर्डर से संग्रहित कूड़े को सिकंदरपुर कॉम्पेक्टर तक पहुंचाए जाने की जानकारी दी। साथ ही ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में स्थापित कॉम्पेक्टर का निरीक्षण भी किया गया।खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने रुड़की रोड ब्लॉक क्षेत्र में सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए अभियान की प्रगति साझा की।एसडीओ वन विभाग पूनम कैथोला ने बताया कि एनएच 34 के समीप श्यामपुर वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

उधर, हरकी पैड़ी क्षेत्र में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में वाल्मीकि मंदिर एवं नाई घाट पर लगी अवैध दुकानों को जिला प्रशासन की टीम ने हटाया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों का असर जनपद भर में दिखाई देने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सफाई अभियान लगातार जारी है और अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।