चैंपियन के बेटे के पास थे तीन हथियार, गाड़ी रोककर दून में की थी मारपीट दिखाई थी पिस्टल, लाइसेंस निरस्त।

चैंपियन के बेटे के पास थे तीन हथियार,

गाड़ी रोककर दून में की थी मारपीट दिखाई थी पिस्टल,

लाइसेंस निरस्त।

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित ने देहरादून पुलिस कप्तान की रिपोर्ट के आधार पर दिव्य प्रताप सिंह पुत्र कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर 2025 को आर. यशोर्धन निवासी पुराना मसूरी रोड की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वादी तथा गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज से यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त दिव्य प्रताप सिंह द्वारा पीड़ित निशांत यादव की कार रोककर मारपीट की गई तथा लाइसेंसी पिस्टल/रिवॉल्वर दिखाकर डराया-धमकाया गया। घटना में शस्त्र के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 126/352 बीएनएस तथा धारा 30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।अभियुक्त के नाम जनपद हरिद्वार में तीन शस्त्र लाइसेंस पंजीकृत थे— (1) रिवॉल्वर नं. 3107638 (32 बोर), (2) रिवॉल्वर नं. 75931 (32 बोर), (3) बंदूक नं. 148042। पुलिस आख्या में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इन लाइसेंसों को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई थी।जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस आख्या का परीक्षण करने के बाद पाया कि शस्त्र अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन किया गया है, जिससे जनसुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इस आधार पर दिव्य प्रताप सिंह को जारी सभी शस्त्र अनुज्ञाएँ तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निरस्त कर दी गईं।

जिला मजिस्ट्रेट ने एसएसपी देहरादून एवं हरिद्वार को निर्देशित किया है कि कारण बताओ नोटिस की प्रति अभियुक्त को तामील कराते हुए उसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजें तथा निलंबित शस्त्र लाइसेंसों से संबंधित सभी शस्त्र अपनी अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित रखे जाएं।