कार्यक्रम में एक्सपायरी चिप्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, दुकान पर छापा—मुकदमा दायर की तैयारी

कार्यक्रम में एक्सपायरी चिप्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, दुकान पर छापा—मुकदमा दायर की तैयारी

 

 

रिपोर्ट दिशा शर्मा 

 

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीप गंगा शॉपिंग मॉल स्थित महादेव इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। शिकायत के अनुसार ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए जलपान में एक्सपायरी डेट के बिंगो चिप्स पाए गए थे।

 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि जांच में दुकानदार ने स्वीकार किया कि गलती से 14 एक्सपायरी पैकेट कार्यक्रम में भेज दिए गए थे, जिन्हें बाद में छात्रों से तत्काल वापस ले लिया गया। शाम को की गई दुकान जांच में बीकानो चिप्स के 45 ग्राम के 15 एक्सपायरी पैकेट और मिले, जिन्हें कब्जे में लिया गया है।

 

महादेव इंटरप्राइजेज के विरुद्ध निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश व योगेंद्र पांडे शामिल रहे।