21 नवंबर को दयानंद स्टेडियम में वृहद रोजगार मेला, CDO ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

21 नवंबर को दयानंद स्टेडियम में वृहद रोजगार मेला, CDO ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

 

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

 

हरिद्वार।जनपद के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 नवंबर को दयानंद स्टेडियम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिला कार्यालय परिसर से रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

सीडीओ ने प्रोग्राम अधिकारी गिरीश तिवारी को निर्देश दिए कि मेले का जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।