बिहार से लापता 13 वर्षीय बालिका को AHTU हरिद्वार ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया!
रिपोर्ट: अरुण कश्यप!
हरिद्वार।बिहार के जिला औरंगाबाद, ग्राम धुरिया की 13 वर्षीय लापता बालिका को AHTU हरिद्वार टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका 30 अक्टूबर से लापता थी और परिजन व स्थानीय पुलिस उसे लगातार खोज रहे थे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
हरिद्वार पुलिस को सूचना मिलने पर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालिका को बरामद किया तथा बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां आवश्यक काउंसलिंग व विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद बालिका को खुले आश्रय गृह ज्वालापुर से मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने हरिद्वार पुलिस, विशेषकर AHTU टीम के मानवीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
टीम AHTU हरिद्वार:
हे.का. राकेश कुमार, का. दीपक चन्द, का. जयराज सिंह, म.का. गीता देवी.
